Site iconSite icon AR Live News

भारत निर्वाचन आयोग का फुल कमीशन 16 को उदयपुर में

उदयपुर। भारत निर्वाचन आयोग के उच्चाधिकारी विधानसभा आमचुनाव 2018 की समीक्षा बैठक के लिए 16 नवंबर को उदयपुर प्रवास पर रहेंगे। इनमें मुख्य निर्वाचन अधिकारी ओ.पी.रावत सहित चुनाव आयुक्त सुनील अरोरा, अशोक लवासा, वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त उमेश सिन्हा, उप चुनाव आयुक्त संदीप सक्सेना व सुदीप जैन, महानिदेशक (चुनाव व्यय) दिलीप शर्मा, महानिदेशक (मीडिया) धीरेन्द्र ओझा, अतिरिक्त महानिदेशक शैफाली बी.शरण एवं आयोग सचिव राहुल शर्मा शुक्रवार की सुबह उदयपुर पहुंचेंगे तथा इसी दिन शाम को जयपुर प्रस्थान कर जाएंगे। ये अधिकारी उदयपुर, जोधपुर तथा कोटा संभाग के निर्वाचन से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक लेकर चुनाव प्रक्रिया को सफल एवं प्रभावी बनाने को लेकर चर्चा करेंगे।

लाइजन आॅफिसर नियुक्त

जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) बिष्णुचरण मल्लिक ने एक आदेश जारी कर जिले के विभिन्न अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के उच्चाधिकारियों के आगमन से प्रस्थान तक साथ रहकर समन्वय कार्य के लिए समन्वय अधिकारी नियुक्त किया है। आदेशानुसार जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कमर चैधरी, नगर निगम आयुक्त सिद्धार्थ सिहाग, पश्चिम क्षेत्र सांस्कृति केन्द्र के अतिरिक्त निदेशक सुधांशु सिंह, अतिरिक्त आबकारी आयुक्त प्रदीप सिंह सांगावत, जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक विपुल जानी,प्रवर्तन अधिकारी (रसद) प्रद्युमन सिंह, एमएलएसयू के वित्तीय सलाहकार गिरीश कच्छारा, जनसम्पर्क उपनिदेशक गौरीकान्त शर्मा, उप महानिरीक्षक (पंजीयन) श्रीमती कविता पाठक एवं नेहरू युवा केन्द्र के युवा समन्वयक पवन कुमार अमरावत को लाइजन आॅफिसर नियुक्त किया गया है।

Exit mobile version