Site iconSite icon AR Live News

सामुदायिक भवन में चल रहा था जुआ : पुलिस ने छापा मारा तो रजाइयों में छुपते रहे जुआरी

उदयपुर। नाई थाना पुलिस ने छोटी ऊंदरी स्थित केदारेशवर महादेव मन्दिर परिसर छोटी के पास सामुदायिक भवन के बरामदे में छापा मारकर जुआ पकड़ा है। वहाँ लोग बरामदे में खुले आम ताश पत्ती पर दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे।

एसएचओ भगवतीलाल पालीवाल ने बताया कि मौके से तीन टोलियों में 13 लोग जुआ खेल रहे थे। घेरा डाल कर आरोपियों को पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से 35450 रुपये बरामद किए हैं। बड़ी बात यह है कि ये सभी आरोपी यहाँ के स्थानीय लोग नही थे, बल्कि शहर के घण्टाघर, सूरजपोल, धानमंडी थाना क्षेत्र के रहने वाले है।

Exit mobile version