Site iconSite icon AR Live News

आपसी झगड़ा भूल पुलिस से भिड़े युवक, शांतिभंग में गिरफ्तार

उदयपुर। धानमंडी क्षेत्र में गुरूवार रात आपस में झगड़ रहे युवकों के दो गुट पुलिस के पहुंचने पर आपसी झगड़ा भूल पुलिस से ही उलझ गए और धक्का-मुक्की करने लगे। पुलिस ने पांच युवकों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया।

हुआ यूं कि रात को पुलिस कांस्टेबल रामप्रताप मीणा गश्त कर रहा था। धानमंडी क्षेत्र में उसने युवकों के दो गुटों को झगड़ते देखा। बाइक अड़ जाने की बात पर दोनों पक्ष के युवक आपस में झगड़ा कर रहे थे। यह देखकर रामप्रताप मीणा वहां पहुंचे और देररात सडक पर झगड़ रहे युवकों से कारण पूछ कर शांत कराने का प्रयास किया और उनसे उनके नाम,पते जानकारी पूछी। इस पर राहुल, पिंटू, निखिल, रोनक और योगेश् कांस्टेबल रामप्रताप मीणा से उलझ गए। रामप्रताप ने थाने चलने को कहा तो युवकों ने कांस्टेबल से धक्कामुक्की की, तभी कांस्टेबल ने थाने पर फोन कर अतिरिक्त जाब्ता बुला लिया। पास में गश्त कर रहा दूसरा जाब्ता तत्काल मौके पर पहुंच गया और पांच युवकों को पकड़ कर थाने ले आए। पुलिस ने पांचों युवकों को शांतिभंग के आरोप में सीआरपीसी की धारा 151 के तहत पाबंद किया है।

हालां कि घटनाक्रम में अनुसार इन युवकों के खिलाफ कांस्टेबल रामप्रताप मीणा के साथ धक्का-मुक्की कर राजकार्य में बाधा डालने का मामला भी बन सकता था, लेकिन पुलिस ने इनके खिलाफ वह मामला दर्ज न कर मात्र 151 में ही पाबंद करवाया।

Exit mobile version