Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर से बेंगलूरू के लिए एक और नयी फ्लाइट ने भरी उड़ान : दीपावली पर उदयपुर वासियों के लिए तोहफा

उदयपुर। स्पाइस जेट एयरलाइंस ने उदयपुर से बेंगलूरू के लिए फ्लाइट शुरू कर दीपावली पर लेकसिटी वासियों को उपहार दिया है। बुधवार को उदयपुर से बेंगलूरू के लिए पहली फ्लाइट ने उड़ान भरी। एसजी 725 फ्लाइट हर दिन उदयपुर से बेंगलूरू चलेगी। रात 8ः30 बजे से रवाना होकर रात 9 बजे बेंगलूरू पहुंचेगी।

स्पाइस जेट के स्टेशन मैनेजर वीपी सुजिथ कुमार ने केक काटकर और पहली पैसेंजर काइना को बोर्डिंग पास ईशू कर फ्लाइट की शुरूआत की। इस अवसर पर उदयपुर एयरपोर्ट के अधिकारी भी मौजूद रहे।

गौरतलब है कि उदयपुर वासी पिछले लंबे समय से सीधे बेंगलुरू के लिए फ्लाइट का इंतजार कर रहे थे। उदयपुर वासियों और यहां आने वाले पर्यटकों को इससे काफी सुविधा मिलेगी। इसी महीने इंडिगो एयरलाइन्स ने भी उदयपुर से बंगलुरू के लिए फ्लाइट शुरू की थी। अब उदयपुर से बंगलुरू के लिए 2 फ्लाइट हो गयी है।

Exit mobile version