Site iconSite icon AR Live News

एयरपोर्ट पार्किंग में खड़ी फॉर्च्यूनर कार में मिली गन

उदयपुर। उदयपुर के डबोक स्थित महाराणा प्रताप एयर पोर्ट की पार्किंग में खड़ी फॉर्च्यूनर कार में हथियार (गन) बरामद हुई है। पुलिस ने गाड़ी और हथियार जब्त कर लिया है। हालांकि पुलिस ने हथियार और गाड़ी मालिक के नाम का खुलासा नहीं किया है।

थानाधिकारी रविन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि गाड़ी मालिक को सूचना देकर उसे बुलाया है। गाड़ी और हथियार संबंधी दस्तावेज चेक किये जाएंगे। अभी तक तफ्तीश में गाड़ी औऱ हथियार वैध पाए गए हैं। गाड़ी मालिक अपनी कार एयरपोर्ट पार्किंग में खड़ी कर फ्लाइट से अहमदाबाद चला गया था।

गश्त में पकड़ी गई गाड़ी और हथियार

सीआईएसएफ की टीम एयरपोर्ट डबोक पर धनतेरस शाम टेक्सी पार्किंग में गश्त कर रही थी। वहां फार्च्यूनर कार से हथियार( गन )बरामद हुआ था। सीआईएसएफ के जवानों ने कुछ देर तक मालिक का इंतजार किया, कोई नहीं आया तो पुलिस को सूचना दी।

Exit mobile version