Site iconSite icon AR Live News

अलमारी का ताला ठीक करने के बहाने आए बदमाश ने घर से चोरी किए थे सोने के जेवर

फेरी लगाकर घरों में जाता है आरोपी।

उदयपुर। गोवर्धन विलास पुलिस ने फेरी लगाकर घरों में ताला ठीक करने के बहाने जाकर चोरी करने के आरोपी बेड़वास निवासी शेर सिंह पुत्र रमेश सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही चोरी किए सोने के जेवर भी बरामद कर लिए हैं।

थानाधिकारी भवानी सिंह ने बताया कि 20 अक्टूबर को आरोपी शेर सिंह सेक्टर 14 के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में दिन के समय ताला-चाबी ठीक कराने वाला बनकर फेरी लगा रहा था। तभी वहां एक घर में महिला ने उसे रोका और घर में रखी अलमारी का ताला ठीक करने को कहा। इस अलमारी ने सोने के जेवर भी रखे हुए थे। आरोपी ने अलमारी का लॉक ठीक करने के बहाने नजर बचाकर जेवर चोरी कर लिए और ताला ठीक कर चला गया। महिला ने बाद में जब अलमारी चेक की तो उसे चोरी का पता चला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी का हुलिया पता किया और इसके बाद उसकी तलाष कर आज गिरफ्तार कर लिया।

Exit mobile version