Site iconSite icon AR Live News

महापौर और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की, पार्षद को हिरासत में लिया

मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मिलने मीटिंग स्थल पर पहुँचे थे महापौर और पार्षद दल।
एसपी के रोकने से शुरू हुआ विवाद।

उदयपुर के नगर निगम दशहरा दीपावली मेले में पार्षद औऱ निगम आयुक्त के बीच चल रहे विवाद की लपटें आज मुख्य सचिव औऱ डीजीपी की समीक्षा बैठक तक जा पहुँची। महापौर और पुलिस के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत धक्का-मुक्की तक पहुंच गई।

हुआ यूं कि मुख्य सचिव चुनाव की तैयारियों को लेकर शुक्रवार शाम महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय सचिवालय सभागार में अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। इधर नगर निगम दशहरा दीपावली मेले में पार्षदों को बैठने के लिए अलग से स्थान नहीं दिया गया है। इस बात को लेकर पार्षदों औऱ निगम आयुक्त के बीच चल रहे विवाद से मुख्य निर्वाचन अधिकारी को अवगत कराने महापौर चन्द्रसिंह कोठारी के नेतृत्व में पार्षदों का एक दल बैैठक स्थल पर पहुँचा। वहां जाकर पता चला कि अंदर मुख्य निर्वाचन अधिकारी निकल चुुके हैं और मुख्य सचिव बैठक ले रहे हैं। इस पर महापौर और पार्षदों के दल ने मुख्य सचिव डीबी गुप्ता से मिलने के लिए अंदर जाने का प्रयास किया, तो एसपी ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। इस बात पर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस कर्मियों और महापौर के दल की आपस मे झड़प हो गयी। पुलिस और महापौर व उनके दल के बीच धक्का मुक्की हुई।

मामला उस समय ज्यादा गंभीर हो गया, जब गुस्साये पुलिस अधिकारीयों ने निगम के पार्षद राकेश पोरवाल को हिरासत में ले लिया। हालांकि महापौर सहित अन्य पार्षदों के आक्रोश के बीच पुलिस नें पोरवाल को छोड दिया।

लिंक पर क्लिक कर देखें पुलिस और महापौर की झड़प का लाइव

https://youtu.be/IfdGQwW0RPo

मेले में बैठने के लिए विशेष स्थान नहीं मिलने पर चल रहा है विवाद

दरअसल निगम के दशहरा दीपावली मेले में आचार संहिता के चलते पार्षदों और अन्य लोगों को अलग से बैठने का स्थान नहीं दिया जा रहा है। वहीं निगम आयुक्त के रवैये से भी पार्षद खासे नाराज हैं। इसी बात को लेकर आज निगम पार्षद मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मिलने गये थे, लेकिन उनके बैठक से निकल जाने के चलते पार्षदों ने मुख्य सचिव डीबी गुप्ता को अपनी पीड़ा से अवगत कराया।

Exit mobile version