Site iconSite icon AR Live News

बरसों से मेघा-मेघा से गूंजा नगर निगम परिसर, तो कान्हा माने ना पर थिरके दर्शक

स्थानीय प्रतिभाओं ने बांधा समां।

उदयपुर। नगर निगम दीपावली मेला के दूसरे दिन स्मार्ट सिटी उदयपुर की प्रतिभाओं ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। जहां बरसों रे मेघा-मेघा गीत प्रस्तुति से नगर निगम प्रांगण गुंजायमान हुआ तो कान्हा माने ना और कंटेपररी डांस प्रस्तुति पर दर्शक भी थिरकने पर मजबूर हो गए। मेले में हीर सिसोदिया ने प्रसिद्ध राजस्थानी गीत धरती धोरा री के नृत्य से प्रारंभ हुआ, इसके बाद स्थानीय प्रतिभाओं ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी।

चहक जारोली ने तांडव, काजल राव ने तुझे याद कर लिया है और भोमिका श्रीमाली ने कान्हा माने ना के साथ ही जितेंद्र सालवी के जीडीसी, ग्रुप ने गर्ल स्टोरी कंटेंपरी डांस से जलवे बिखेरे तो हिमांशी शर्मा भागे रे मन कहीं, कशिश शर्मा ने बरसो रे मेगा मेगा, प्रथमेश नीलेश ने बोले पपीहा, रजत मेहता के गुलाबी आंखें, किरण जोशी की गली में आज चांद निकला आदि गीतों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

मेला अधिकारी भोज कुमार ने बताया कि एक तरफ सांस्कृतिक कार्यक्रम तो दूसरी ओर मेले में दिन से देर रात तक खरीदारों की खूब भीड़ रही। मेले में आने वाले लोगों ने जमकर खरीदारी कीए झूलों का आनंद लियाए मौसम में हल्की गुलाबी ठंडक ने मेले का मजा और बढ़ा दिया है जिससे मेले में बिकने वाले गर्म व्यंजनों की मांग बढ़ गई है।

दर्शन रावल कल दिखाएंगे अपना जलवा

दीपावली मेले के तीसरे दिन प्रसिद्ध गायक एवं मुझे खोने के बाद एक दिन तुम मुझे याद करोगे फेम दर्शन रावल अपना जलवा बिखेरेंगे। युवा दिलों की धड़कन रावल प्रसिद्ध गायक कलाकार हैं अपनी गायिकी की विशेष अदाओ से दर्शन रावल ने युवाओं के दिल में अपनी अलग जगह बनाई है।

Exit mobile version