Site iconSite icon AR Live News

सैकंड ग्रैड शिक्षक भर्ती परीक्षा में ब्लू-टूथ से नकल करता युवक पकड़ा गया

इस बार फिर युवक जालोर का निकला।

उदयपुर। सैकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा में रविवार को पुलिस ने गायरियावास स्थित अभिनव स्कूल सेंटर से सुरेश नाम के युवक को ब्लू टूथ से नकल करते पकड़ा है। पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर पूरे गिरोह के खुलासे के प्रयास कर रही है।

हिरणमगरी पुलिस ने बताया कि जालोर निवासी सुरेश कुमार विश्नोई को पकड़ा है। आरोपी सेंटर पर परीक्षा दे रहा था, उसके होठ चलते देख और संदिग्ध गतिविधि लगने पर परिवेक्षक ने सेंटर इंचार्ज और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो उसके पास ब्लू टूथ सेट निकला।

पुलिस ने बताया कि परीक्षा में पास होने के लिए उसने 5 लाख रुपये से ज्यादा को सौदा गिरोह से किया था। पुलिस गिरोह के सभी सदस्यों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

Exit mobile version