सट्टा खेलते दो बुक्की गिरफ्तार।
एसपी कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि गिलुंड थाना कपासन, चित्तौड़गढ़ निवासी अभिजित पुत्र ओमप्रकाश निवासी और खजुरिया तहसील सहाड़ा गंगापुर, भीलवाड़ा निवासी शिव लाल पुत्र माधव लाल को गिरफ्तार किया है। इन दोनों बुुक्की केे कब्जे से 13200 रूपये नकद, 14 मोबाइल एक लैपटॉप, एक एलसीडी तथा 7 करोड़ 70 लाख रुपए का हिसाब मिला जब्त किया है।
थानाधिकारी हनुवंत सिंह ने बताया कि शनिवार शाम को आदर्श नगर ई ब्लॉक मकान नंबर 62 , मालिक साहेब लाल साहू के मकान में क्रिकेट सट्टा चलने की सूचना मिली थी। इस पर एसआई गणपत सिंह, हेड कांस्टेबल मोहन सिंह, किशन सिंह, कांस्टेबल खुमान सिंह, राजेंद्र सिंह, मनोज कुमार, नरेश कुमार, भीम सिंह की टीम ने संदिग्ध मकान पर दबिश दी। मकान खुलवाया तो दो व्यक्ति बैठे हुुए थे और एलसीडी पर भारत-वेस्टइंडीज वन डे मैच चल रहा था। दोनों व्यक्ति मैच पर फ़ोन से बात कर दूसरों से सट्टा लगवा रहे थे और लगातार फ़ोन पर बात कर रहे थे।
