Site iconSite icon AR Live News

काला रोही में कुत्ते ने दो बच्चों और एक बुजुर्ग को काटा

बच्चे का कान और बुजुर्ग का तो गाल ही नोच कर ले गया कुत्ता।

गांव में कुत्ते का आतंक।

उदयपुर। शहर के रामपुरा से सटे काला रोही गांव में कुत्तों के आतंक से ग्रामीण और क्षेत्रवासी भयभीत हैं। शुक्रवार को ही एक आवारा कुत्ते ने दो बच्चों और एक बुजुर्ग को काट कर गंभीर घायल कर दिया।

गांव में पंकज कुमार ने बताया कि 9 वर्षीय बच्चा जय कुमावत पुत्र गौरी शंकर काला रोही स्कूल के पास सड़क पार कर रहा था, तभी एक कुत्ते ने बच्चे पर हमला कर दिया और उसका कान नोच कर ले गया।

इसी कुत्ते ने गांव में दूसरे सात वर्षीय बच्चा सुजल पुत्र पंकज अजमेरा के पैर में काट खाया। परिजन बच्चों को उपचार के लिए लेकर गए तभी जानकारी मिली कि इस कुत्ते ने गांव में एक बुजुर्ग दोलाराम पर हमला किया और उनका गाल नोच खाया।

सूचना पर सरपंच और एनिमल एड की टीम पहुंची। टीम ने कुत्ते को पकड़ कर समस्या का समाधान करने का भरोसा दिया।

Exit mobile version