Site iconSite icon AR Live News

अवैध खनन कर लाई जा रही बजरी से भरे 5 वाहन जब्त, 14 गिरफ्तार

उदयपुर। प्रतापनगर पुलिस ने अवैध खनन कर लाई जा रही बजरी के परिवहन पर बड़ी कार्यवाही कर पांच वाहन जब्त किए हैं। पुलिस ने इन डंपर, ट्रक, ट्रेक्टर पर बैठे चालक, खलासी सहित 14 लोगों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है।

थानाधिकारी हनुवंत सिंह ने बताया कि रात्रि गष्त ड्यूटी के दौरान देखा गया कि सवीना चौराहे की तरफ बजरी से भरा एक डम्पर रहा था, इसे एक जीप एस्कॉर्ट कर रही थी। पुलिस टीम सवीना चौराहे पहुंची और डंपर व एस्कॉर्ट कर रही जीप को पकड़ सवीना थाने में सुपुर्द किया। मुखबीर सूचना पर पुलिस टीम कुराबड की तरफ गई। वहां कुछ ट्रक बजरी से भरे खड़े थे। पुलिस टीम ने सभी ट्रेक्टर और ट्रक जब्त किए और संबंधित व्यक्तियों का गिरफ्तार किया।

Exit mobile version