गौरतलब है कि पिछले दिनों धानमंडी स्थित भैरोजी के मंदिर से छत्र चोरी हो गया था। चोरी की सूचना पर पुलिस ने मंदिर और आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए, इसमें महिला के चोरी करने के फुटेज पुलिस को मिले। महिला के चिह्नित होने पर पुलिस ने उसकी तलाष की और मंगलवार को उसे पकड़ लिया है।
