Site iconSite icon AR Live News

किसानों को बीमा राशि नहीं देने का विरोध कर रहे किसान नेता रामपाल हिरासत में

जयपुर। प्रदेश में सरकार लगता है किसानों को अब विरोध भी नहीं जताने देगी और विरोध किया तो गिरफ्तार कर लेगी। इसी का नतीजा हुआ कि मंगलवार को प्रदेश में फसलों की सरकारी खरीद शुरू नहीं करने और किसानों को नुकसान की बीमा राशि नहीं देने के विरोध में अनश न पर बैठने जा रहे आप नेता रामपाल जाट को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

रामपाल जाट ने अनशन पर बैठने की स्वीकृति जिला प्रशासन से मांगी थी, बीती रात पदाधिकारियों ने पुलिस आयुक्तालय के अधिकारियों से चर्चा की, लेकिन अनन की अनुमति नहीं मिली। स्वीकृति नहीं मिलने के बावजूद रामपाल अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ शहीद स्मारक अनश  के लिए निकले। लेकिन पुलिस ने उन्हें अनशन स्थल पर पहुंचने ही नहीं दिया और रास्ते में ही रोक दिया। रामपाल और कार्यकर्ताओं के विरोध करने पर पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। पुलिस बस में बैठने से पहले रामपाल ने कहा कि अनशन 12 बजे से शुरू हो चुका है और जब तक किसानों की मांगे नहीं मानी जाती, यह आमरण अनषन जारी रहेगा।

आप पार्टी के प्रदेश समन्वयक देवेंद्र शास्त्री ने बताया पार्टी की ओर से पुलिस प्रशासन से अनशन स्थल पर बैठने की स्वीकृति मांगी गई जिसे पुलिस ने नामंजूर कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने जिला कलक्ट्रेट पर अनशन की अनुमति दिलाने का आश्वासन दिया। लेकिन पार्टी पदाधिकरियों ने वहां जाने से मना कर दिया।

Exit mobile version