महरिया ने सोमवार को उदयपुर प्रवास के दौरान पत्रकार वार्ता में कहा कि हम सामाजिक समरसता, आर्थिक न्याय, उर्जा स्वाधीनता, कर्जमुक्त किसान, राजस्थान में पेयजल समस्या का स्थाई समाधान, युवाओं को रोजगार और शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर चुनाव में उतरेंगे। मेवाड़ की सभी 28 विधानसभा सीटों पर भारत वाहिनी प्रत्याशी खड़ा करेगी। प्रत्याशी तय करने का काम दीपावली बाद हो जाएगा।
