Site iconSite icon AR Live News

प्रेमी युवक से परेशान होकर महिला ने मरवाई थी उसे गोली

जयपुर। करौली में गत दिनों हुए ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक महिला और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है। पड़ताल में सामने आया है कि महिला प्रेमी युवक की वासना से परेशान थी और इसी कारण उसने उसे गोली मरवा दी।

एसपी अजय सिंह ने बताया कि मण्डरायल हाल थाना कोतवाली निवासी गोपाल उर्फ कलूआ पुत्र हरि गुर्जर व हरिजनपुर थाना कुडगांव निवासी चन्द्रकला उर्फ चन्दनिया पत्नि पप्पू गुर्जर को गिरफ्तार को गिरफ्तार किया है। 17 अक्टूबर को करौली गंगापुर  मार्ग पर गोपालपुर मोड के पास एक अज्ञात व्यक्ति की लाश पडी मिली थी। युवक की गोली मार कर हत्या हुई थी। मृतक की पहचान हरिजनपुर, कुडगांव निवासी रामकेश पुत्र रामकुमार गुर्जर के रूप में हुई थी। परिजनों से संपर्क होने के बाद पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू की।

पड़ताल में संदेह के घेरे में मृतक के क्षेत्र की निवासी महिला चन्द्रकला आई। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने सारी घटना कबूल की और बताया कि भाई के साथ मिलकर उसने रामकेश को गोली मरवाई थी। चन्द्रकला और रामकेश के अवैध संबंध थे। अक्सर संबंध बनाने के लिए रामकेश चन्द्रकला को प्रताड़ित करता था और दबाव बनाता था। इस बात से चन्द्रकला परेशान हो चुकी थी, उसने रामकेष को मरवाने की योजना बनाई और भाई को भी इसमें शामिल कर लिया। दोनों ने योजना के अनुसार रामकेश को करौली बुलाकर रामपुर धाबाई पुलिया के पास गोली मारकर हत्या कर हत्या करवा दी थी। पुलिस अब पूछताछ कर रही है कि गोली इन दोनों ने ही मारी थी या इसके लिए किसी को हायर किया था।

Exit mobile version