हाईवे किनारे की दुकानों में चोरियां भी कबूलीं।
थानाधिकारी हनवंत सिंह ने बताया कि ढीकली निवासी पिंटू पुत्र चुन्नीलाल को गिरफ्तार किया है। वारदातों में शामिल आरोपी के साथी ढीकली निवासी भंवरलाल पुत्र दौलत राम और साकरोदा निवासी कमलेश पुत्र नाथूराम की तलाश की जा रही है।
15 अक्टूबर को प्रार्थी ढीकली निवासी हजारी लाल पुत्र पुरा गमेती हाइवे स्थित किराणे की दुकान से नकदी और सामान चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पड़ताल में हेड कांस्टेबल गोविंद सिंह चुंडावत व कांस्टेबल अशोक सिंह को मुखबीर से तीन व्यक्तियों के बिना नंबर की बाइक पर देबारी में घूमने की सूचना मिली। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और बाइक चालक को रोका। पुलिस को देखकर पीछे बैठे दो व्यक्ति तो भाग गए, लेकिन बाइक चालक पुलिस पकड़ में आ गया। पूछताछ में वह बाइक चोरी की निकली और उसने दो साथियों के साथ मिलकर 19 वारदातें करना कबूल किया।
जहां जो मिलता झपट लेते थे बदमाश
पुलिस ने बताया कि बदमाश साथ में चाकू लेकर चलते थे। रास्ते में अकेले कोई भी राहगीर जाते हुए दिखता तो उसे चाकू दिखाते और उसके पास जितने रूपए मिलते लूट लेते थे। कुछ नहीं तो मोबाइल ही झपट लेते थे। बदमाशों ने नाहरमगरा, उबेष्वरजी रोड, खेमली, गुड़ली, देबारी, मादड़ी, सूखा-नाका, कलड़वास संिहत इंडस्ट्रियल एरिया के आस-पास ही लोगों के साथ वारदातें की हैं। आरोपी हाईवे स्थित दुकान और चाय के केबिन से गैस-सिलेंडर और सामान चोरी करना भी कबूला है।
