बाजार कीमत 15 लाख बताई गई।
एसएचओ भरत योगी ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर टीम ने घाटा माता तिराहे पर नाकाबंदी की थी। इस दौरान एक टैक्सी कार आती हुई दिखी। नाकाबंदी देख कार चालक ने कार नहीं रोकी और सड़क किनारे कच्चे में गाड़ी उतार कर फरार हो गया। पुलिस ने गाड़ी चेक की तो उसमें 8 कट्टों में 201 किलो डोडा चूरा निकला।
कार टैक्सी परमिट की है। पुलिस मालिक की पड़ताल कर रही है ताकि तस्करों तक पहुंचा जा सके। कार्यवाही में हेड कॉन्स्टेबल जय सिंह, कांस्टेबल नरेंद्र सिंह, विजेश, गोविंद सिंह की मुख्य भूमिका रही है।
