पायलट ने बताया कि घोषणा पत्र समिति की बैठक में निर्णय लिया गया है कि समिति के सदस्य राजस्थान प्रदेश के समस्त जिलों में जाकर किसान, युवा, छात्र, महिला, बेरोजगारों सहित समाज के सभी वर्गों से संवाद स्थापित करेंगे और स्थानीय समस्याओं एवं जनता की आवश्यकताओं का अध्ययन करेंगे तथा उनकी भावना के अनुरूप प्रदेश कांग्रेस का घोषणा पत्र तैयार किया जाएगा। ताकि यह जनता का घोषणा पत्र हो। उन्होंने कहा कि आगामी 21 अक्टूबर को ब्लॉक अध्यक्षों के नेतृत्व में समस्त बूथों पर बूथ जिताओ-भ्रष्टाचार मिटाओ के संकल्प के साथ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व राजस्थान प्रभारी अविनाश पाण्डे ने कहा कि अक्टूबर माह के तीसरे सप्ताह में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी के प्रदेश के दौरे की संभावना है जिसमें जनसम्पर्क व संवाद के साथ ही जनसभा का आयोजन भी किया जा सकता है।
