दो महीने पहले आजम को पकड़ने उदयपुर पुलिस ने उसके मुम्बई स्थित ठिकाने पर दबिश दी थी, तो वह मौका पाकर वहां से फरार हो गया था और दिल्ली चला गया था।
गिरफ्तारी के डर से आजम पिछली कई पेशियों पर मुम्बई सीबीआई स्पेशल कोर्ट भी नहीं पहुँचा था, जहां सोहराबुद्दीन-तुलसी एनकाउंटर केस की सुनवाई चल रही है। आजम ने कोर्ट से किसी भी दिन आकर बयान देने की अनुमति देने का भी निवेदन किया था। जो कि कोर्ट ने खारिज कर दिया था। ऐसे में अब तक उसके कोर्ट में बयान नहीं हुए थे।
उदयपुर एसपी कुंवर राष्ट्रदीप इस संबंध में शाम 7 बजे प्रेसवार्ता करने वाले है। डिटेल समाचार के लिए पढ़ते रहिए
