Site iconSite icon AR Live News

हजारीबाग में एटीएम काट कर 34 लाख रुपये चोरी कर ले गए बदमाश

जीएनएस, हजारीबाग। हजारीबाग में इचाक मोड़ पर लगी एसबीआइ एटीएम को काटकर चोरों ने 34.16 लाख की बड़ी रकम पर हाथ साफ कर लिया। चोरों के द्वारा घटना को शुक्रवार की देर रात करीब दो बजे अंजाम दिया गया है। मशीन से पैसे निकालने के पहले चोरों ने आस-पास के घरों को बाहर से कुंडी लगाकर बंद कर दिया था ताकि कोई आहट होने पर भी लोग घर से बाहर नही निकल सकें।

पुलिस को चोरी की घटना की जानकारी शनिवार को सुबह करीब 10 बजे हुई जब स्थानीय लोगों ने एटीएम के बाहर लगे शर्टर को हटाया। दूसरी और शनिवार को बैंक बंद होने की वजह से राशि की जानकारी होने में काफी देरी लगी। काफी देर बात बैंक मैनेजर पहुंचे, जिसके बाद एटीएम से गायब राशि की जानकारी दी गई।

इस संबंध में थाना प्रभारी अकील अहमद ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। एटीएम में लगा सीसीटीवी कैमरा सुरक्षित है। मशीन को काटने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल किया गया है। घटना को चार से पांच लोगों ने मिलकर अंजाम दिया है। हालांकि, सभी के चेहरे ढके हुए थे। पुलिस जल्द ही मामले के तह तक पहुंच जाएगी। बैंक के द्वारा एटीएम की सुरक्षा को लेकर कोई गार्ड मौजूद नही था।

Exit mobile version