पुलिस सोर्स के अनुसार टेकरी निवासी उषा क्षेत्र से गुजर रही थी। तभी पीछे से बाइक पर बदमाश आए और गले पर झपट्टा मारकर चेन लूट कर ले गए। महिला ने शोर मचाया भी, लेकिन जब तक लोगों सतर्क होते बदमाश फरार हो चुके थे।
एक दिन में दो-दो वारदातें कर रहे बदमाश
शहर में चेन स्नेचर इस हद तक सक्रिय हैं कि एक दिन में एक घंटे के अंतराल में दो-दो वारदातें कर रहे हैं। इससे पुलिस के रेस्पॉन्स टाइम और तत्काल नाकाबंदी किए जाने के दावों की भी पोल खुलती है। महिला के साथ चेन स्नेचिंग होती है, वह थाने पर रिपोर्ट देती है, पुलिस नाकाबंदी करवाने के बजाए इस कार्यवाही और सीसीटीवी फुटेज तलाशने में ही इतना समय लगा देती है कि बदमाश एक घंटे में दूसरी वारदात कर फरार हो जाते हैं।
