भगोड़े विजय माल्या की संपत्ति जब्त करने का कोर्ट ने दिया आदेश
arln-admin
नई दिल्ली. दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की अर्जी पर फेरा कानून के उल्लंघन के आरोपी शराब कारोबारी विजय माल्या की संपत्ति जब्त करने का आदेश दिया है। गौरतलब है कि विजय माल्या लंबे समय से फरार चल रहे हैं और देश छोड़ कर भाग चुके हैं। ईडी के समन के बाद उपस्थित नहीं होने पर ईडी ने उन्हें भगोड़ा घोषित किया, पिछले 4 जनवरी को पटियाला हाउस कोर्ट ने विजय माल्या को भगोड़ा घोषित कर दिया था।