उत्तर पश्चिम रेलवे के के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी तरूण जैन के अनुसार गाडी संख्या 08061, शालीमार (कोलकाता)-जयपुर किराया स्पेशल रेलसेवा 15 अक्टूबर से 19 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को शालीमार से रात 8.20 बजे रवाना होकर बुधवार को सुबह 6.35 बजे जयपुर पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 08062, जयपुर-शालीमार(कोलकाता) किराया स्पेशल रेलसेवा 17 अक्टूबर से 21 नवंबर को शालीमार पहुंचेगी। प्रत्येक बुधवार को जयपुर से दोपहर 12.50 बजे रवाना होकर गुरूवार को रात 11.20 बजे शालीमार पहुंचेगी। इस प्रकार इसके छह ट्रिप होंगे।
