थानाधिकारी संजीव स्वामी ने बताया कि मल्लातलाई निवासी कमलेश पुत्र शेषमल जैन को गिरफ्तार किया है। आरोपी की कार से सरस देशी घी 13 टिन बरामद हुए हैं, इनमें 195 लीटर नकली घी भरा हुआ था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि उसने यह घी किसी से लिया है, या खुद घर में बनाकर बेचने के लिए निकला था। मुखबीर की सूचना पर यह कार्रवाई एसआई घेवरचंद, हेड कांस्टेबल भगवानलाल, कांस्टेबल ईश्वरलाल और सुरेश की टीम ने की।
