रेल सेवा मेहसाणा-आबूरोड-मेहसाणा गाड़ी संख्या 79437-8 10-11 अक्टूबर से रद्द कर दी गई हैं। वहीं हरिद्वार-अहमदाबाद एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 19032 9 अक्टूबर को हरिद्वार से प्रस्थान करेगी, यह रेल सेवा परिवर्तित मार्ग वाया मेहसाणा-वीरमगांव-अहमदाबाद होकर संचालित होगी। अजमेर-अहमदाबाद एक्सप्रेस गाडी संख्या 19412 10 अक्टूबर को अजमेर से प्रस्थान करेगी और परिवर्तित मार्ग वाया मेहसाना-वीरमगांव-अहमदाबाद होकर संचालित की जायेगी।
