Site iconSite icon AR Live News

पुरोहितों के तालाब पर पुलिस ने की छापेमारी, शराब की 5 भट्टियां नष्ट कीं

सुखेर पुलिस ने पुरोहितों के तालाब के आस-पास दबिष देकर वहां चल रही शराब की पांच भट्टियां और 500 लीटर महुवा वॉष नष्ट कर 219 लीटर कच्चे महुवे की हथकड़ शराब जब्त की। पुलिस ने मौके से तीन बदमाषों को गिरफ्तार किया है।

एसएचओ मोतीराम ने बताया कि पिछले कुछ समय से पुरोहितों के तालाब पर्यटन स्थल पर शराबियों का जमावड़ा लगने की सूचनाएं आ रही थीं। पड़ताल करने पर पता चला कि आस-पास शराब की भट्टियां चल रही हैं। इस पर सोमवार को पुलिस ने मौके पर दबिष दी। वहां शराब की पांच भट्टियां पाई गई। जाब्ता ने भट्टियां नष्ट कर दी और डमों में भरे कच्चे महुवे का 500 लीटर वॉष मौके पर बहा दिया। पुलिस जाब्ता ने मौके से 291 लीटर अवैध महुवे की शराब जब्त की। मौके से प्रतापपंुरा निवासी किषनलाल पुत्र रोडीलाल गमेती, बोरों का गुड़ा निवासी उदयलाल पुत्र नाना गमेती, धनराज पुत्र धुला गमेती को गिरफ्तार किया है।

Exit mobile version