बिहार में बाढ़ थाना क्षेत्र में गंगा घाट पर नहा रही महिला (45) से सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो मंगलवार को वायरल हो गया । घटना रविवार सुबह 11 बजे बजे की है जब महिला गंगा में नहाने गई थी । उसका जिऊतिया (संतान के लिए व्रत) व्रत था । इसी बीच एक आरोपी नदी की ओर आता है । वह वहशी महिला की अस्मत लूटता रहा और दूसरा आरोपी जो वीडिया बना रहा था उसने महिला को गंगा से बाहर लाने को कहा । फिर उसने भी पीड़िता से रेप किया । उसके बाद दोनों ने नदी में महिला को डुबोकर मारने की कोशिश भी की । दरिंदों को इतने से ही तसल्ली नहीं हुई उन्होंने दुष्कर्म का वीडियो भी वायरल कर दिया ।
एसएसपी मनु महाराज ने कहा कि दोनों आरोपियों को स्पीडी ट्रायल कराकर कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी ।
दरिंदों से विनती करती रही महिला
महिला पहले से गंगा नदी स्नान कर रही थी । दोनों आरोपियों को देखते ही महिला चिल्लाने लगी । भैया छोड़ दो । गंगा माई की कसम है भैया हमने व्रत रखा हुआ है । बचा लो भैया । हे गंगा मैया, बचा दो । दोनों दरिंदे महिला को गालियां देते हुए चुप रहने की धमकी दी । इसके बाद दोनों ने पहले गंगा घाट किनारे और उसके बाद नदी में ले जाकर दुष्कर्म किया।
