Site iconSite icon AR Live News

काले रंग के कार में आए पांच बदमाश स्कूटी सवार युवक का अपहरण कर ले गए

उदयपुर। हिरणमगरी थाना क्षेत्र कुम्हारों के भट्टा से हिरणमगरी को जोड़ती नयी बनी सौ फीट रोड पर हनुमान मंदिर के पास बुधवार शाम काले रंग की कार में आए पांच बदमाश स्कूटी सवार युवक का अहपरण कर ले गए। क्षेत्रवासियों ने पुलिस को सूचना दी, तब से पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।

घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर डीएसपी भगवत सिंह हिंगड़ जाब्ता सहित मौके पर पहुंचे। लोगों ने बताया कि काले रंग की कार से पांच लड़के बाहर निकले। इन लोगों ने टेकरी से आ रहे स्कूटी सवार युवक को रोका और उसे जबरन कार में बैठाकर अपहरण कर ले गए। पुलिस ने मौके से युवक की स्कूटी बरामद की है। स्कूटी के आधार पर भी पुलिस युवक और अपहरण करने वालों के बारे में सुराग पता करने का प्रयास कर रही है।

थानाधिकारी राजेश यादव ने बताया कि हमारे पास युवक के अपहरण की सूचना आई थी, हालां कि इस संबंध में किसी की ओर से कोई रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। सूचना के आधार पर मामले की पड़ताल की जा रही है। युवक के बार में भी पता कर रहे हैं कि युवक कौन था और मामला क्या था।

 

Exit mobile version