उदयपुर। प्रतापनगर पुलिस ने गांधी जयंती पर मंगलवार देर रात शराब बेचते बदमाशों को धर दबोचा। इधर गोवर्धन विलास पुलिस ने भी 1 किलोग्राम से ज्यादा गांजा पकड़ने की करवाई की है।
थानाधिकारी हनुवंत सिंह ने बताया कि मुखबिर सूचना मिली की प्रताप नगर चौराहे से सुखेर जाने वाली रोड पर जोगमाया रेस्टोरेंट पर दबिश दी। वहां रेस्टोरेंट मालिक अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बेच रहा था। संचालक लविश पुत्र राखी लाल निवासी शोभागपुरा कायों की सहेरी थाना सुखेर कोगिरफ्तार किया और दुकान से अंग्रेजी शराब की 243 बोतलें और भारी संख्या में पव्वे बरामद किए।
प्रतापनगर पुलिस ने पुराने आरटीओ के पास से राजकुमार पुत्र गणेश लाल को 120 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी कॉलेज छात्रों को गांजे की लत लगाकर उन्हें बेचता था।
1.200 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ एक गिरफतार
गोवर्धन विलास पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बलीचा बाईपास पर दबिश देकर चणावदा हरी फला थाना परसाद निवासी देवीलाल पुत्र छोगा राम को गिरफतार किया हैं।
भांग की गोटिया व पीने के उपकरण सहित युवक गिरफ्तार
प्रतापनगर पुलिस ने मुखबीर सूचना पर
मठ मादड़ी में गजेंद्र पुत्र हीरालाल को किराने की दुकान की आड में भांग की गोटिया भेजते गिरफ्तार किया है। आरोपी ने दुकान के बाहरकान के बाहर किराणे के सामान के साथ अलग अलग डिब्बों में भांग की गोटिया व अन्य भांग पीने के उपकरण रखे हुए थे। पुलिस ने मौके से कुल 980 ग्राम भांग की गोटियां बरामद की है।
