Site iconSite icon AR Live News

उम्र से ज्यादा चोरियों की लिस्ट, 19-20 साल के लड़कों ने कबूली 2 राज्यों की 23 चोरियां

राजस्थान, गुजरात में घरों में चोरी नकबजनी गिरोह के 4 बदमाश गिरफ्तार

उदयपुर. गोवर्धनविलास पुलिस ने घरों में चोरी का अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने गिरोह के 4 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है और उनसे चोरी की 7 बाइक बरामद की हैं। बदमाशों ने गुजरात और राजस्थान में घरों में चोरी की 23 वारदातें करना कबूल किया है। बदमाशों से बरामद हुई 7 बाइक में 2 बाइक तो उन्होंने गुजरात से ही चोरी की थीं। सभी बदमाशों की उम्र 19-20 साल ही है और इनके अपराधों की फेहरिस्त इनकी उम्र से ज्यादा है।

एसपी कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि गोवर्धन विलास के नया घर निवासी राजु गमेती (20) पुत्र खुमाण, अशोक (19) पुत्र शिव गमेती, ऋषभदेव निवासी जगदीश (19) पुत्र अमरा मीणा को गिरफ्तार किया है और इनके साथी अपचारी को डिटेन किया है। गिरोह सदस्य सवीना निवासी रोहित पुत्र पन्ना लाल कलाल की तलाश कर रहे है।
दिन में चोरी की बाइक पर रैकी कर रात को घरों को बनाते थे निशाना
पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने गिरोह बनाया हुआ है। ये पहले बाइक चोरी करते थे, उस बाइक पर घूमकर शहर में सूने घरों की रेकी करते थे और रात को वहां चोरी को अंजाम देते थे। इस सब की दोस्ती भी जेल में हुई थी। जहां इन्होंने गिरोह बनाया और जमानत पर आते ही वारदातें शुरू कर दीं।
पिस्टल के आरोपी के पकड़े जाने पर आए पुलिस के शिकंजे में
थानाधिकारी भवानी सिंह राजावत ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व पिस्टल मय जिंदा कारतुस व चोरी के अपाचे मोटरसाईकल के साथ बदमाश रिंकु उर्फ बाटीया को गिरफतार किया था। उसने बताया था कि चोरी की बाइक उसे  राजु ने दी है। तब से टीम राजू की तलाश कर रही थी।  मुखबिर की सूचना पर हैड कॉन्सटेबल गणेश सिंह, मनोहर सिंह, दिनेश सिंह ने टीम के साथ दक्षिण विस्तार योजना स्थित सुनसान जगह दबिश दी और घेरा डालकर राजूू सहित चार बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। मौके पर ही आरोपियों से चोरी की बाइक बरामद हुई। लड़कों को ब्रांडेड कपड़े पहनना, पार्टी करने का शौक है। चोरी कर आरोपी शौक पूरे करते थे।
Exit mobile version