Site iconSite icon AR Live News

चुनाव में अवैध शराब एवं हथियारों की तस्करी की रोकथाम में दोनों राज्य मिलकर करेंगे कार्यवाही

उदयपुर. राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर कानून व्यवस्थाअसामाजिक तत्वों पर निगरानी व अवैध शराब एवं हथियारों की तस्करी रोकने के लिए उदयपुर जिले की सीमा के संबंध में सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर बिष्णुचरण मल्लिक की बैठक हुई। बैठक में जिले के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों सहित सीमावर्ती गुजरात राज्य के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

मल्लिक ने अन्तर्राज्यीय सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध शराबरुपयो की तस्करी रोकने के लिए चैक पोस्ट व नाके स्थापित करनासमुचित जाब्ता तैनात करवाकर सीमावर्ती क्षेत्रों को सील करवाने के निर्देश प्रदान किये। संबंधित जिला पुलिस अधीक्षक गैर जमानती वारंटियों की सूची का आदान-प्रदान कर प्रभावी करने एवं गुजरात के साबरकांठा जिले की 185 किमी सीमा व अरवल्ली जिले की 25 किमी की सीमा पर सर्तकता रखते हुए प्रभावी रुप से अवैध कार्यो की रोकथाम के लिए संबंधित विभागों से समन्वय बनाये रखने के निर्देश भी दिये।

खेरवाड़ा व झाड़ोल विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को उनके सभी सीमावर्ती मतदान बूथ की मतदाता सूचियों को सीमावर्ती गुजरात राज्य के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को उपलब्ध कराते हुए अवैध मतदाताओं की जांच कर सतर्कता से कार्य करने के निर्देश प्रदान किये गये।

गुजरात राज्य के अधिकारियों द्वारा फर्जी मतदाताओं की रोकथाम एवं शराबरुपयों की तस्करी की रोकथाम हेतु उनके क्षेत्राधिकार से मुचित सहयोग प्रदान करते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों की निगरानी रखने प्रशासनिक एवं पुलिस व्यवस्था करते हुए जाब्ता लगाये जाने एवं भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदत्त निर्देशों की अनुपालना में सहयोग प्रदान कराने के लिए आश्वस्त किया।

Exit mobile version