डूंगरपुर जिले में गत दिनों हुई 15 लाख की डकैती के सभी सात बदमाश गिरफ्तार कर लिए गए हैं। घटना के तुरंत बाद बदमाश मध्यप्रदेश की तरफ भाग गए थे, रास्ते में अंबाजी जी की पैदल यात्रा देखी तो कोई पहचान न सके तो खुद की बाइक खड़ी कर यात्रा में शामिल हो गए थे और खुद के अंबे मां की पताका और लाल पट्टियां बांध ली थी।
डूंगरपुर एसपी शंकरदत्त शर्मा ने बताया कि डकैती के आरोप में झांबुआ, एमपी निवासी युगल पुत्र कमल उपाध्याय, विषाल पुत्र प्रकाष पंचाल, हितेश पुत्र हसमुख डबगर, सागवाड़ा निवासी हेमंत पुत्र कांतिलाल कलाल, अभिषेक पुत्र लक्ष्मण भोई, ऋतिक पुत्र देवेन्द्र कलाल और सोहेल पुत्र अब्दुल सत्तार को गिरफतार कर लिया है। बदमाषों ने 15 लाख के सोने के जेवर डकैती करना कबूल लिया है। मुख्य आरोपी हेमंत घटना से तीन-चार दिन पहले से रैकी कर रहा था। उसे जब व्यापारी के आने-जाने का पता चल गया तो उसने साथियों को एमपी से बुलाया और घटना को अंजाम दिया था।
गौरतलब है कि 18 सितंबर की रात साढ़े बारह बजे सदर, डूंगरपुर निवासी कल्पेष पुत्र नाथूलाल पाटीदार के साथ बदमाषों ने वारदात को अंजाम दिया था। कल्पेष सागवाड़ा से बैग जिसमें 19 हजार रूपए और जेवर थे लेकर डूंगरपुर के लिए निकला था। रात तो पीछे से बाइक पर बदमाश आए थे और कल्पेष को चलती बाइक से धक्का मार गिरा दिया था और रूपयों और जेवर से भरा बैग लेकर फरार हो गए थे।
