Site iconSite icon AR Live News

ट्रक में भरे अवैध शराब के 97 कार्टन जब्त

उदयपुर के ऋषभदेव पुलिस ने शुक्रवार रात गवरी चैराहा के पास अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा है। पुलिस ने ट्रक से 97 कार्टन अवैध शराब के जब्त किए हैं। शराब चंडीगढ़ मेड है।

एसपी कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर थानाधिकारी पूरण सिंह एसआई इन्द्रजीत परमार, कांस्टेबल. नरेश कुमार और लोकेश कुमार के साथ गवरी चौराहा पहुंचे। उन्हें कल्ला जी मंदिर के पास सूनसान जगह एक मीनी ट्रक दिखा। उन्होंने तरपाल हटाकर देखा तो उसमें अवैध शराब के कार्टन भरे थे। इस पर पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया।

Exit mobile version