Site iconSite icon AR Live News

प्रतापनगर थाने के दो कांस्टेबल लाइन हाजिर

थानाधिकारी के विश्वसनीय कांस्टेबल माने जाते हैं दोनों

उदयपुर। जिले के प्रतापनगर थाने के दो कांस्टेबल को एसपी कुँवर राष्ट्रदीप ने लाइन हाजिर कर दिया है। इन दोनों कांस्टेबल पर पहले भी बजरी माफिया से सांठगांठ के आरोप लग चुके है।

जानकारी के अनुसार एसपी ने कांस्टेबल हनुमान राम और जितेंद्र को किया लाइन हाजिर। इन दोनों को गत एसपी राजेन्द्र प्रसाद गोयल ने भी बजरी माफिया से सांठगांठ की शिकायत पर लाइन हाजिर किया था और थानाधिकारी को नोटिस दिया था।

ये कांस्टेबल थानाधिकारी के विश्वसनीय माने जाते हैं। ऐसे में एसपी गोयल का तबादला होते ही इन दोनों कांस्टेबल की वापस प्रतापनगर थाने में ही पोस्टिंग करवा दी गयी। कल रात को शिकायत मिलने पर एसपी ने इन दोनों को लाइन हाजिर कर दिया है।

Exit mobile version