Site iconSite icon AR Live News

कॉलेज में हुआ मोबाइल ब्लास्ट, छात्रा बाल बाल बची

उदयपुर के उमरड़ा स्थित अरावली इंजीनियरिंग कॉलेज में शुक्रवार को मोबाइल ब्लास्ट होने से सभी बच्चे सहम गए। यह मोबाइल कॉलेज छात्रा रजनी पंवार का था। वह अपने फ्रेंड्स के साथ कैंटीन में थी और मोबाइल भी रजनी के पास हाथ मे था। रजनी और अन्य छात्रों ने मोबाइल से धुआं निकलते देखा, तो रजनी ने मोबाइल हाथ से फेंक दिया और सभी उससे दूर हट गए। चंद सेकण्ड्स में मोबाइल तेज आवाज के साथ ब्लास्ट हो गया।
छात्रों ने बताया कि मोबाइल वीवो कंपनी का था। ब्लास्ट के बाद उन्होंने मोबाइल पर पानी डाला और वहाँ से हटाया। सर्विस सेंटर पर कॉल किया। सर्विस सेंटर प्रतिनिधि ने जवाब दिया कि दूसरा नया मोबाइल दे देंगे, लेकिन ये घटना किसी को बताना नहीं।
Exit mobile version