उदयपुर के बेकरिया थाना एसएचओ कर्मवीर को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उनके खिलाफ पुलिस अधिकारियों को बंधी के रूप में रुपये मांगने सहित अन्य शिकायत प्राप्त हुई थी।
इस पर एसपी ने सख्त रुख अपनाते हुए एसएचओ को लाइन हाजिर कर दिया है और शिकायत की जांच करवा रहे है। बताया जा रहा है कि यह शिकायत गांव के पंचों की ओर से ही प्राप्त हुई है।
