पुलिस कर रही शव की तलाश।
पुलिस ने बताया कि इस पूरे मामले का खुलासा युवक के वाट्स-एप पर वायरल किए मैसेज से हुआ। घटनाक्रम रविवार रात का है। खांदू काॅलोनी निवासी विवेक (18द) पुत्र कांतिलाल पंचाल कल रविवार को गणेश विसर्जन जुलूस में गया था। देर रात विसर्जन के बाद घर पहुंचा। विवेक उसकी मां के साथ ही रहता था। विवेक का बड़ा भाई कुवैत और पिता मध्यप्रदेष में काम करते हैंं। रात को जुलूस से लौटने के बाद उसका मां से किसी बात पर झगड़ा हो गया और इस दौरान विवेक ने मां की हत्या कर दी। रात को ही विवेक ने मां का शव कमरे में छोड़ कर रात करीब साढ़े बारह बजे वाट्स-एप ग्रुप पर मैसेज पोस्ट किया कि “मुझे माफ करना, अलविदा! मम्मी ने झगड़ा किया तो मैंने उसे मार दिया और मैं भी मरने जा रहा हूं। गेमन पुल से मेरी लाश निकाल देना।” इसके बाद युवक ने ग्रुप में कोई पोस्ट नहीं की।
लास्ट लोकेशन गेमन पुल ही
पुलिस ने बताया कि युवक की लास्ट लोकेशन गेमन पुल ही आयी है। ऐसे में यह तो पुष्ट है कि वह रात को यहाँ तक तो आया है। इसके बाद उसकी लोकेशन नहीं है। ऐसे में उसकी पानी मे तलाश की जा रही है। शव मिलने के बाद ही उसके बारे में स्थिति स्पष्ट होगी।
काॅलोनी में फैली सनसनी
घटना की सूचना कुछ ही देर में काॅलोनी और सोषल मीडिया के जरिए बांसवाड़ा में फैल गई। काॅलोनी में इस बात को लेकर सनसनी फैल गई। मृतका के घर के बाहर भी बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। लेकिन किसी को भी इस बात की जानकारी नहीं है कि आखिरकार मां-बेटे के बीच ऐसा क्या झगड़ा हुआ कि बात हत्या और आत्महत्या तक पहुंच गई।
