बताया गया कि सुबह से गैस्ट्रिक प्रॉब्लम होने से उनका जी घबरा रहा था। दोपहर में उन्हें सीने में दर्द महसूस हुआ और घबराहट बढ़ गयी। उन्हें तत्काल हॉस्पिटल पहुचाया गया।
मीणा के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिलते ही अस्पताल में भाजपाइयों का तांता लग गया। अस्पताल पहुंचे भाजपा पदाधिकारियों ने उनकी कुशलक्षेम पूछी।
