Site iconSite icon AR Live News

भोपाल में स्कूल बस कंडक्टर ने 3 वर्षीय बच्ची से किया दुष्कर्म

भोपाल के अयोध्या नगर स्थित सागर इंटरनेशनल स्कूल की बस में बच्ची से दुष्कर्म की शर्मसार करने वाली घटना हुई है। स्कूल बस कंडक्टर के नर्सरी में पढऩे वाली 3 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ स्कूल बस में दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

घटना गुरुवार दोपहर की बताई जा रही है, जब बच्ची स्कूल से घर जा रही थी। बच्ची डरी सहमी घर पहुंची, तो माँ को कुछ खटका। माँ बच्ची को नहलाने ले गयी और उसके कपड़ों में खून देखा तो कंडक्टर की घिनोनी घटना का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी कंडक्टर को हिरासत में ले लिया है। भानपुर निवासी कंडक्टर की उम्र 17 वर्ष बताई गई है। ऐसे में पुलिस ने नाम का खुलासा नही किया है।

बच्ची बस में अकेली रह गयी तब दिया घटना को अंजाम

पुलिस ने बताया कि स्कूल बस ने सभी बच्चों को स्कूल छोड़ दिया था। बस में बच्ची ही अकेली बची थी। हमेशा महिला केयरटेकर होती थी, जो घटना के दिन किसी कारण वश बस में नहीं आयी थी। बच्ची को अकेला देख मौका पर कंडक्टर ने बच्ची का मुंह दबा कर स्कूल बस की सीट पर ही उसके साथ दुष्कर्म किया और धमकाया कि घर पर किसी को कुछ नहीं बताए।

रिपोर्ट दर्ज होने में लगे 5 घण्टे

घटना का खुलासा होने के बाद परिजन संबंधित थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाने गए तो पुलिस ने आना कानी की। काफी देर बाद दूसरे थाने से महिला कांस्टेबल को बुलाया गया। तब करीब 5 घंटे के बाद एफआईआर दर्ज हुई। पुलिस ने स्कूल प्रबंधन से बात कर सभी कंडक्टर की फ़ोटो बच्ची को दिखाई। बच्ची ने आरोपी को पहचान लिया। इस पर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। हालांकि स्कूल प्रबंधन ने ये घटना बस में होने से इनकार किया है।

Exit mobile version