Site iconSite icon AR Live News

चार राज्यों का वांछित बदमाश हाथीपोल पर घूमता हुआ धरा गया

उदयपुर एसओजी की कार्यवाही।
अकाउंट हैक कर ऑनलाइन ठगी करने में था वांछित

 अकाउंट हैैैक कर लाख़ों की ठगी करने वाले गिरोह के वांछित अपराधी मोहम्मद सिद्दीकी को राज्य पुलिस के स्पेशल ऑर्गनाइजेशन ग्रुप (एसओजी) की उदयपुर यूनिट टीम ने हैैै हाथीपोल गेट के पास घुमते हुए गिरफ्तार किया है।

आरोपी राजस्थान, हरियाणा, आंध्र प्रदेश और केरल में लाखों, करोडों की धोखधड़ी मामले में वांछित चल रहा था और लंबे समय से फरार था।

एसओजी यूनिट, उदयपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिद्धांत शर्मा ने बताया कि मोहम्मद सिद्दीकी के हाथीपोल गेट के पास घूूूमने की मुखबीर से सूचना मिली थी। इस पर टीम ने हाथीपोल क्षेत्र में दबिश दी और आरोपी 15 बागर गली, थाना घंटाघर निवासी मोहम्मद सिद्दीकी पुत्र गुलाम नबी छीपा को गिरफ्तार कर हाथीपोल पुलिस के सुपुर्द कर दिया। कार्यवाही में एसआई सुबोध जांगिड़, हेड कांंस्टेबल  धर्मेंद्र और कांस्टेबल पवन शामिल रहे।

इन मामलों में है वांछित

: उदयपुर हाथीपोल में 20 लाख की ऑनलाइन ठगी मामले वांछित था।

: रामभद्रमपुरम, आंध्रप्रदेश के प्रकरण संख्या 41/13 में 1.80 करोड़ की ईमेल हैक कर की ठगी मामले में वांछित है।

: पुलिस थाना एर्नाकुलम सिटी, केरल के प्रकरण संख्या 711/13 में 43 लाख की ऑनलाइन ठगी में वांछित है।

: पुलिस थाना मॉडल टाउन पानीपत, हरियाणा के प्रकरण संख्या 570/13 में मफरूर है।

Exit mobile version