जेट एयरवेज के विमान में गुरुवार को एक छोटी सी लापरवाही ने 166 याञियों का जीवन खतरे में डाल दिया । मुंबई से जयपुर जा रहे विमान में केबिन प्रेशर कम होने से 30 यात्रियों के नाक और कान से खून बहने लगा , जिस कारण विमान को वापस मुंबई लाया गया ।
सूत्रों के अनुसार विमान संख्या 9डब्ल्यू-697 के उङान भरने के बाद अचानक से आॅक्सीजन मास्क बाहर आ गये । सभी याञी घबरा गये । सांस लेने में दिक्कत होने लगी ,कई यात्रियों केे सिर में दर्द होने लगा तो 30 लोगों के नाक और कान से खून बहने लगा ।
बता दें चालक दल के सदस्य की लापरवाही जिस कारण से यह घटना हुई । वह विमान के उड़ान भरने पर केबिन का प्रेशर मेंटेन करने वाले बटन ‘ब्लीड स्विच’ को ऑन करना भूल गए ।
जेट एयरवेज के प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत के बाद विमान संख्या 9डब्ल्यू-697 को वापस बुलाना पड़ा । इस विमान में 166 यात्री और चालक दल के 5 सदस्य सवार थे। यात्रियों को हवाईअड्डे पर डॉक्टरों की एक टीम ने तुरंत चिकित्सकीय सुविधा दी।
साथ ही जेट एयरवेज ने विमान के क्रू मेम्बर्स को सस्पेंड कर दिया । नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) द्वारा जांच भी शुरू कर दी गई है ।

