उदयपुर के खेरोदा थाना क्षेत्र के वाना गांव के पास हाइवे पर राहगीर को गोली मारकर फरार हुआ बदमाश कोई और नहीं गैंगस्टर इमरान कुंजड़ा का कुख्यात बदमाश मुजफ्फर उर्फ गोगा था। बताया जा रहा है कि गोगा गुर्गे के साथ उदयपुर आ रहा था। खेरोदा में उसका कोई रिश्तेदार है, जहां वह गया था। हालांकि कि पुलिस ने इसकी पुष्टि अभी नहीं कि है।
जिला पुलिस के स्पेशल टास्क फ़ोर्स खेरोदा में है और गोगा की तलाश में जुटी है। जिला पुलिस के लिए यह चिंता जनक स्थिति है, क्यों कि गोगा के हौसले इस बात से ही स्पष्ट है कि वह राह चलते भी किसी को गोली मारने से गुरेज नहीं कर रहा है।
इमरान गैंग का बदमाश गोगा के खिलाफ़ 30 से ज्यादा मामले फिरौती, अवैध वसूली, जान लेवा हमला, हत्या, आर्म्स एक्ट सहित अन्य मामलों का रिकॉर्ड है। 2016 में गोगा को जिला पुलिस ने राज्य स्तर पर इसे कुख्यात बदमाश के रूप में चिन्हित किया था। स्थिति यही रही तो भविष्य में गोगा उदयपुर पुलिस के लिए बड़ा सिर दर्द बन जाएगा।
