पटना के एसएसपी मनु महाराज खुद इसे गंभीरता से ले रहे हैं । मामले में लगातार खुलासे हो रहे हैं। पुलिस ने जब दोनों आरोपियों के मोबाइल की जांच की तो देख कर हैरान रह गई । मोबाइल में दोनों आरोपियों के पीड़िता के साथ कई तस्वीरें और सेल्फी थी ।
राज सिंघानिया झारखंड से रिटायर्ड दारोगा का बेटा है, वह स्कूल का संचालनकर्ता होने के अलावा प्रिंसिपल भी है । अभिषेक कुमार पीङित छाञा का क्लास टीचर है । छाञा ने बताया कि लगभग 3 महीने पहले प्रिंसिपल ने उसे रूम में बुलाकर दुष्कर्म किया । विरोध करने पर उसे परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी।
कुछ दिन बाद अभिषेक कुमार को इसकी भनक लगी और उसने भी दुष्कर्म शुरू कर दिया । इसके अलावा अभिषेक उसे होमवर्क की कॉपी चेक कराने के लिए प्रिंसिपल के कमरे में भेजा जहां प्रिंसिपल फिर से दुष्कर्म किया और अभिषेक मोबाइल से वीडियो बनाता रहा । यहाँ तक कि प्रिंसिपल छाञा को उस वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार दुष्कर्म करता रहा।
मामले का खुलासा तब हुआ था जब छात्रा के पेट में दर्द हुआ और उसे बार-बार उल्टियां होने लगीं तो उसकी मां ने घर मे ही प्रेग्नेंसी किट से जांच की जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई ।पीड़िता की मां सदमे में है । 12 साल की बच्ची के गर्भवती होने की स्थिति में आगे क्या कदम उठाए जाएंगें ये अब कोर्ट ही तय करेगी ।
एसपी पश्चिमी रविन्द्र कुमार ने कहा कि मामले की छानबीन करके इस घटना में स्पीडी ट्रायल चला कर आरोपियों को सजा दिलायी जायेगी।
