Site iconSite icon AR Live News

जेट एयरवेज के विमान ने याञियों की अटकाई सांस

जेट एयरवेज के विमान में गुरुवार को एक छोटी सी लापरवाही ने 166 याञियों का जीवन खतरे में डाल दिया । मुंबई से जयपुर जा रहे विमान में केबिन प्रेशर कम होने से 30 यात्रियों के नाक और कान से खून बहने लगा , जिस कारण विमान को वापस मुंबई लाया गया ।

सूत्रों के अनुसार विमान संख्या 9डब्ल्यू-697 के उङान भरने के बाद अचानक से आॅक्सीजन मास्क बाहर आ गये । सभी याञी घबरा गये । सांस लेने में दिक्कत होने लगी ,कई यात्रियों केे सिर में दर्द होने लगा तो 30 लोगों के नाक और कान से खून बहने लगा ।

बता दें चालक दल के सदस्य की लापरवाही जिस कारण से यह घटना हुई । वह विमान के उड़ान भरने पर केबिन का प्रेशर मेंटेन करने वाले बटन ‘ब्लीड स्विच’ को ऑन करना भूल गए ।

जेट एयरवेज के प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत के बाद विमान संख्या 9डब्ल्यू-697 को वापस बुलाना पड़ा । इस विमान में 166 यात्री और चालक दल के 5 सदस्य सवार थे। यात्रियों को हवाईअड्डे पर डॉक्टरों की एक टीम ने तुरंत चिकित्सकीय सुविधा दी।

साथ ही जेट एयरवेज ने विमान के क्रू मेम्बर्स को सस्पेंड कर  दिया । नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) द्वारा जांच भी शुरू कर दी गई है ।

Exit mobile version