Site iconSite icon AR Live News

अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार

उदयपुर। गोवर्धन विलास पुलिस गुरूवार को नेला हाईवे पर दबिश देकर संदिग्ध कार से दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से देशी पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। दोनों बदमाश कुख्यात मुजफ्फर उर्फ गोगा के साथी हैं। मौके से गोगा का एक साथी तौशिफ उर्फ राजा फरार हो गया।

थानाधिकारी भवानी सिंह ने बताया कि बरकत काॅलोनी, सवीना निवासी मोहम्मद तौशिफ पिता खुर्शीद अहमद और मुर्शीद नगर, सवीना निवासी अजरूद्दीन पुत्र मोहम्मद इस्माइल को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक देशी पिस्टल, एक चाकू और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने नेला हाईवे पर नाकाबंदी की। संदिग्ध कार बरकत काॅलोनी से हाईवे की तरफ आती हुई दिखाई दी। नाकाबंदी देखकर कार चालक ने गाड़ी तेजगति से भगाने का प्रयास किया। इस पर पुलिस टीम ने आरोपियों का पीछा किया। आरोपियों ने नेला तालाब के पास सकड़ी रोड पर कार ले ली। आगे रास्ता बंद होने से कार सवार तीनों युवक कार से उतरकर हथियार लहराते हुए भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर दो युवकों को तो गिरफ्तार कर लिया, लेकिन एक बदमाश फरार हो गया। फरार बदमाश तौशिफ उर्फ राजा गोगा का साथी है और गिरफ्तार आरोपियों ने भी कबूल किया है कि उन्हें देशी पिस्टल तौशिफ ने लाकर दी थी।

Exit mobile version