जानकारी के अनुसार सभी श्रद्धालु कोंडागट्टू में स्थित अंजनेय स्वामी मंदिर के दर्शन कर जगतियाल लौट रहे थे । तभी शनिवारपेट गांव के पास बस अनियंत्रित होने के कारण यह हादसा हुआ । बताया जा रहा है कि बस के ब्रेक फेल हो गये थे । बस में 70 से अधिक यात्री सवार थे । घायलों को पास के सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है । रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है ।
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने इस हादसे में मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है । साथ ही उन्होंने घायलों को बेहतर उपचार देने का आदेश दिया है ।
बता दें तेलंगाना स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (टीएसआरटीसी) के अधिकारियों के अनुसार घाट रोड पर बस संचालन के लिए खासतौर से दिशा-निर्देश जारी किये गए हैं ।
