Site iconSite icon AR Live News

भारतीय वायुसेना का एक मिग 27 विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सुरक्षित

भारतीय वायुसेना का एक मिग 27 विमान मंगलवार सुबह राजस्थान में जोधपुर बनाड इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया । दुर्घटनास्थल देवालिया गांव के पास है। विमान के दुर्घटनाग्रस्त से पहले ही पायलट सुरक्षित बाहर निकल गया । विमान एक खाली मैदान में गिरा इस कारण से किसी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ ।

विमान गिरने के साथ ही दुर्घटनास्थल पर जबरदस्त आग की लपटें देखी गईं। पुलिस, अधिकारी और अग्निशमन दल को तुरंत आग पर काबू पाने के लिए भेजा गया ।

रक्षा प्रवक्ता कर्नल सोमबित घोष ने बताया कि वायुसेना का विमान नियमित उड़ान पर था । मिग-27 ने विमान ने वायुसेना के जोधपुर एयरबेस से उड़ान भरी थी । विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले ही उसका पायलट विमान से सुरक्षित निकल गया था। इस क्रैश लैंड का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी शुरू की जाएगी ।

बता दें कि साल 2001 के बाद से अब तक भारतीय वायुसेना के लगभग डेढ़ दर्जन से ज्यादा मिग-27 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं ।

Exit mobile version