Site iconSite icon AR Live News

भारत की बेटियों ने ओलंपिक में भारत का स्थान पक्का किया

भारतीय महिला निशानेबाज अंजुम मुदगिल और अपूर्वी चंदेला ने ओलंपिक के लिए भारत का स्थान पक्का कर दिया है ।

24 वर्षीया अंजुम मुदगिल ने सोमवार को दक्षिण कोरिया के चांगवोन में चल रही आईएसएसएफ शूटिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप्स में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता । उन्होंने कुल 248.4 अंक हासिल किए ।

वहीं, जयपुर की 25 वर्षीया अपूर्वी चंदेला वर्ल्ड चैंपियनशिप्स में मेडल तो हासिल नहीं कर सकी लेकिन 207 अंकों के साथ चौथा स्थान हासिल किया ।

वर्ल्ड चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाले प्रत्येक देश के पास दो कोटा हासिल थे।तोक्यो ओलिंपिक का टिकट हासिल करने वाली अंजुम और अपूर्वी पहली भारतीय निशानेबाज बन गई हैं ।

Exit mobile version