Site iconSite icon AR Live News

दौसा में स्कूल बस पलटने से 28 बच्चे घायल

राजस्थान के दौसा जिले के सराय गांव में शनिवार सुबह सात बजे स्कूल बस पलटने से 28 बच्चे घायल हो गए । यह बच्चे कृष्णा पब्लिक स्कूल के थे। यह घटना बस चालक द्वारा बाइक सवार से होने वाली टक्कर को बचाने पर अचानक बस मोड़ देने की वजह से हुई ।

बस में सवार बच्चों की उम्र लगभग 5 से लेकर 15 साल तक की थी , घटना के दौरान बच्चे चीखने-चिल्लाने लगे ।

बांदीकुई पुलिस थाने के सब-इंस्पेक्टर राम सिंह ने बताया कि पुलिस की एक टीम ने बमुश्किल बच्चों को बचाया  और घायलों को तुरंत दौसा अस्पताल पहुंचाया । एक छात्र को गंभीर चोट आई है जबकि कम से कम 8 अन्य को बड़ी चोटे आई हैं लेकिन सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है । बाकी सभी बच्चों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है ।

राम सिंह ने यह भी कहा कि चालक सुशील गुर्जर मौके से फरार हो गया है । अभिभावकों ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

Exit mobile version